गंगा में इफ्तार पार्टी मामला: 14 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में शुक्रवार को सभी 14 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। साथ ही अदालत ने आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री भी मांगी है।

मामले में अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी, जब आरोपियों की बेल याचिका पर कोर्ट फैसला करेगा। आरोप है कि इफ्तार पार्टी के नाम पर गंगा नदी में बैठकर बिरयानी खाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा कृत्य किया गया।

कोर्ट में पेशी के दौरान कई आरोपी भावुक होकर रोते हुए नजर आए। वहीं अदालत परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

दूसरी ओर आरोपियों के परिजन भी बड़ी संख्या में कोर्ट के बाहर मौजूद रहे। परिजनों ने अदालत से गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों से गलती हो गई है और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार भी कर ली है, इसलिए उन्हें माफ कर दिया जाए। अब सभी की नजर 23 मार्च को होने वाली सुनवाई पर टिकी है।

TOP

You cannot copy content of this page