
ब्लड डोनेशन और अस्पताल में भर्ती मरीजों में एमएलसी धर्मेन्द्र राय ने फल वितरण कर प्रधानमंत्री का मनाया 75 वा जन्म दिन
वाराणसी जिले के सेवापुरी विकासखंड क्षेत्र के हाथी बाजार में स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोद लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को एक भव्य स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के सैकड़ो मरीजों का विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,स्थानीय जनता और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर की शुरुआत रक्तदान कार्यक्रम से हुई, जिसमें दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वयं विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र राय ने भी रक्तदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना ही सच्ची जन्म दिन मनाना है।
स्वास्थ्य शिविर में आने वाले मरीजों की जांच की गई,और जरूरतमंदों को दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। एमएलसी धर्मेन्द्र राय,हर्ष वर्धन सिंह, संदीप सिंह पिंटु,पूर्व मंडल अध्यक्ष शशि सिंह ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों से मुलाकात की और उन्हें फल वितरण कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का जो अभियान शुरू किया है,उसका लाभ अब देश के कोने कोने में हर गांव-गांव तक पहुंच रहा है।इस दौरान एमएलसी धर्मेन्द्र राय ने दर्जनों टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण किया।
शिविर में सेवापुरी क्षेत्र के कई गांवों से लोग जांच कराने पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने कैंप को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मरीजों की मदद की।
कार्यक्रम के अंत में धर्मेन्द्र राय ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की तथा कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
वही जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि देश ही नही अब पूरे संसार में एक लोक प्रिय नेता नरेंद्र मोदी जा का जन्म दिन मनाना हम लोगो की गर्व की बात है।