छत से गिरकर युवक की मौत : बारात से लौटा था घर, देर रात घटना, सुबह लोगों को हुई जानकारी

वाराणसी(काशीवार्ता)। जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव में बुधवार की देर रात छत से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सजोई (अकबरपुर) निवासी अजीत पटेल (35) रात कुरौना के एक बारात में गया हुआ था।

जहां से लौटकर देर रात घर आया और छत पर सोने चला गया। रात में छत से गिरा और मौत हो गई। परिजनों ने आज सुबह देखा तो वह घर के बाहर जमीन पर गिरा था। परिजन आनन-फानन में क्षेत्र के एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक को दो बेटे हैं।

मजदूरी कर चलाता था परिवार

वह मजदूरी करके परिवार चलाता था। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां मन्नी देवी और पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।

TOP

You cannot copy content of this page