
शिक्षक पर छात्राओं के साथ ‘बैड टच’ का आरोप, चप्पल की माला लेकर ग्रामीणों ने स्कूल पर बोला धावा
वाराणसी -शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें और ‘बैड टच’ करने का आरोप लगा है। बच्चों द्वारा अपने परिजनों को शिक्षक के अनुचित व्यवहार की जानकारी दिए जाने के बाद, अभिभावकों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया। साथ ही सूचना मिलने पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार एसीपी कैंट नितिन तनेजा एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। हालांकि इस मामले में कैंट एसीपी नितिन तनेजा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार अग्रिम कारवाई की जायेगी।
