Gupt Navratri 2024: कब शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्रि? नोट करें डेट और जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है और यह पर्व एक या दो नहीं, बल्कि साल में चार बार आता है। चैत्र और शरद माह के नवरात्रि को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं, जबकि माघ और आषाढ़ माह में आने वाले नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के उपासक 10 महाविद्याओं प्राप्त करने के लिए उनकी अराधना करते हैं। ये पूजा विशेष तौर पर तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए की जाती है और इसलिए गृहस्थ लोग गुप्त नवरात्रि का पूजन कम ही करते हैं। आइए जानते हैं आषाढ़ माह में कब शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्रि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?

गुप्त नवरात्रि 2024 कब शुरू हो रहे हैं?
वैदिक पंचांग के अनुसार 6 जुलाई 2024 से आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और इनका समापन 15 जुलाई 2024 को होगा। इस दौरान जातक विधि-विधान से मां दुर्गा की उपासना करते हैं और व्रत-उपवास रखते हैं। इस साल गुप्त नवरात्रि 9 दिन नहीं, बल्कि 10 दिनों तक मनाए जाएंगे। इन 10 दिनों तक साधु-संत तांत्रिक आदि तांत्रिक विद्या प्राप्त करने के लिए गुप्त तरीके से मां दुर्गा की पूजा करेंगे।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
अन्य नवरात्रि की तरह ही गुप्त नवरात्रि के दौरान भी सबसे पहले घटस्थापना यानि कलश स्थापना की जाती है। इसके बाद पूजा आरंभ होती है। बता दें कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन 6 जुलाई को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। यदि इस मुहूर्त में घटस्थापना न कर पाएं तो अभिजीत मुहूर्त को भी शुभ माना जाता है। जो कि सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगा। कहते हैं कि शुभ मुहूर्त में यदि घटस्थापना की जाए तो मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपना आशीर्वाद देती हैं।

TOP

You cannot copy content of this page