नेपाल व सीमावर्ती जिले के पत्रकारों के दल का भव्य स्वागत

वाराणसी -(काशीवार्ता)- पराड़कर स्मृति भवन परिसर में भारत-नेपाल की पत्रकारिता एवं सांस्कृतिक मित्रता एक बार फिर जीवंत होती दिखाई दी।रविवार को लुम्बिनी प्रेस क्लब एवं महाराजगंज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का – प्रतिनिधिमंडल पराड़कर स्मृति भवन पहुंचा, जहां दोनों देशों के पत्रकारों ने आपसी संवाद के माध्यम से न केवल पेशेवर चुनौतियों पर चचर्चा की, बल्कि साझा सांस्कृतिक विरासत को भी रेखांकित किया। इस दौरान लुम्बिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल राय मांझी व महाराजगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने काशी को पत्रकारों का तीर्थ बताया। चचर्चा के दौरान भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को और सुदृढ़ करने, मीडिया के आपसी सहयोग को बढ़ाने और सांस्कृतिक एवं पत्रकारों मुद्दे पर होने वाले कार्यक्रमों में सहभागी बनने की
नेपाल व सीमावर्ती जिले के पत्रकारों के दल का भव्य स्वागत योजनाओं पर भी सकारात्मक विचार प्रस्तुत किए गए। इस दौरान दल के सभी सदस्यों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरु ण मिश्र मंत्री अश्विनी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण तिवारी, सुनील शुक्ला, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंदन रूपानी, मंत्री विनय शंकर सिंह, लुम्बिनी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपेन्द्र बडवाल, दीपक घिमिरे, प्रकाश न्यौपाने, विष्णु भट्टराई, रविन्द्र प्रताप गुप्ता, भीम भंडारी, मो. हबीब, माधव दुणाना, दीपेश पछाई, कुलमणि ज्ञवाली, शारदा मल्य, कृष्ण प्रसाद ठकाल, जयकेश एवं महाराजगंज प्रेस क्लब से जुड़े आलोक जोशी, सुदेश त्रिपाठी, अंगद शर्मा, रोहित कन्नौजिया आदि मौजूद थे।

TOP

You cannot copy content of this page