
चोपन सोनभद्र। चोपन विकास खंड के डाला बाड़ी क्षेत्र में धर्म, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब निषाद पार्टी की जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद द्वारा स्वयं निर्मित भगवान शिव के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के पूर्व भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।

पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। चारों ओर शिवभक्ति की धारा प्रवाहित होती नजर आई, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
निषाद पार्टी की जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद ने बताया कि 23 जनवरी बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भगवान शिव की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य अवसर के साक्षी बनें और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाएं।
