अन्नपूर्णा मठ मंदिर के अन्नक्षेत्र में गैस संकट खत्म, डीएम के निर्देश पर पहुंचे सिलेंडर

वाराणसी। अन्नपूर्णा मठ मंदिर द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में गैस सिलेंडर की कमी की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से अन्नक्षेत्र के लिए 20 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। इस संबंध में मंदिर के महंत शंकर पुरी से भी प्रशासन ने बातचीत कर व्यवस्था सुनिश्चित की।

गैस सिलेंडर पहुंचने के बाद अन्नक्षेत्र में भोजन बनाने और जरूरतमंदों को भोजन वितरण का कार्य फिर से सुचारु रूप से शुरू हो गया है। प्रशासन का कहना है कि अब गैस की कोई कमी नहीं रहेगी और अन्न सेवा पहले की तरह लगातार जारी रहेगी।

अन्नपूर्णा मठ मंदिर का अन्नक्षेत्र प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराता है। ऐसे में गैस की कमी दूर होने से सेवा कार्य फिर से सामान्य हो गया है।

TOP

You cannot copy content of this page