वाराणसी में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के मामले में अब विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। सिगरा थाना अंतर्गत विद्यापीठ चौकी इंचार्ज शिवाकर मिश्रा और सिपाही गौरव कुमार द्विवेदी को डीसीपी काशी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद यह कदम उठाया गया है।
बताया जा रहा है कि केस में नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत मामले में एंटी करप्शन द्वारा पकड़े जाने पर अधिकारियों ने तत्काल सख्त रुख अपनाया। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
