पूर्व सांसद जयभद्र सिंह की पत्नी ने बेटों और बहुओं के ख़िलाफ़ लिखाई एफ़आईआर

वाराणसी।काशीवार्ता।सुल्तानपुर के पूर्व सांसद स्व.जयभद्र सिंह की विधवा आशा सिंह उम्र 70 साल ने अपने दो पुत्रों बहुओं और रिश्तेदार के ख़िलाफ़ सारनाथ थाने में एफ़आइआर दर्ज करायी है।अदालत के माध्यम से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि अभियुक्त गण उनकी जायदाद पर कब्जा करने की नीयत से उन्हें बराबर प्रताड़ित करते हैं।गत 22 मई को दोनों पुत्र रविभद्र सिंह माणीभद्र सिंह और बहुएँ सुमन सिंह सुप्रिया सिंह साढ़ू मार्तण्ड सिंह रात लगभग साढ़े बारह बजे उनके अशोक विहार पहाड़िया स्थित मकान में जबरी घुस आये और उनके साथ मारपीट की।सभी अभियुक्त गण उनसे कुछ कागजात पर दस्तख़त कराना चाहते थे।इसपर उन्होंने 112 नंबर पर फ़ोन किया।पुलिस आयी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर को रजिस्टर्ड डाक से सूचना दी।फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने अदालत की शरण ली।अदालत के आदेश पर सारनाथ थाने में मारपीट जान से मारने की धमकी रंगदारी जबरी घर में घुसने आदि धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया गया।आशा सिंह के तीन पुत्र हैं जिनमे छोटा पुत्र शशीभद्र ही उनके साथ रहता है।और उनकी सेवा करता है बाक़ी दोनों पुत्र अलग रहते हैं।आशा सिंह का आरोप है कि दोनों पुत्रों ने अकबरपुर स्थित उनके जय ऑटोमोबाइल पर भी कब्जा कर लिया है।उनके पति जयभद्र सिंह की संपत्ति पर दोनों पुत्रों का कोई अधिकार नहीं है।

TOP

You cannot copy content of this page