जनसेवा के संकल्प के साथ मना पूर्व सांसद अतुल राय का जन्मदिन

चोपन (सोनभद्र)। चोपन विकास खंड के ग्राम पंचायत कोटा के टोला गौराही में शुक्रवार को घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय का जन्मदिन समाजसेवी रवि राय के नेतृत्व में उत्साह और जनसेवा भाव के साथ मनाया गया।
समाजसेवी रवि राय ने बताया कि पूर्व सांसद अतुल राय के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर मेडिकल कैम्प, ब्लड डोनेशन कैम्प सहित कई जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोटा ग्राम के गौराही टोला में केक काटकर तथा मिष्ठान आदि वितरण कर जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व सांसद के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और उनके सामाजिक व जनसेवा कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर संतोष कुमार बबलू, मोनू पासवान, मंगल पनिका, रामदुलारे, रामचंद्र, उर्मिला, पार्वती सहित दर्जनों नन्हे-मुन्ने बच्चे मौजूद रहे।

TOP

You cannot copy content of this page