पूर्व विधायक रोहनिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

वाराणसी – (काशीवार्ता)-पूर्व विधायक रोहनिया सुरेन्द्र नारायण सिंह औढे के आवास पर विधानसभा रोहनिया क्षेत्र प्रधानमंत्री जी के मन की बात के कार्यक्रम को क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिकों,कार्यकर्ताओं ,पदाधिकारियों के साथ रेडियो के माध्यम से सुना।मन की बात कार्यक्रम में पहलगाम हमले पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज जब मैं आपसे मन की बात कर रहा हूं, तो मन में गहरी पीड़ा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है।पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है। भले ही वो किसी भी राज्य का हो, वो कोई भी भाषा बोलता हो लेकिन वो उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है।आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया। पूरा विश्व, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में, 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम् जवाब दिया जाएगा।इस दौरान धीरेश्वर सिंह, अरुण सिंह , धीरेंद्र प्रताप सिंह , चंद्रमा सिंह , धर्मेंद्र सिंह , विकास दुबे, धर्मेंद्र यादव , सुनील, बनारसी , संजय दुबे, सतेंद्र प्रताप सिंह , आदित्यनाथ सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

TOP

You cannot copy content of this page