छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी मंडल से चलेगी विशेष ट्रेनें

वाराणसी। भारतीय रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए विशेष प्रबंध कर रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रिकॉर्ड संख्या में पूजा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे मार्गवर्ती स्टेशनों के यात्रियों को आने-जाने में सुविधा हो रही है।

23 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली विशेष ट्रेनें

  1. गाड़ी सं. 01032 बनारस–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष ट्रेन बनारस से 16:00 बजे प्रस्थान करेगी। (वाया प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, नासिक रोड)
  2. गाड़ी सं. 01052 बनारस–लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन बनारस से 06:35 बजे रवाना होगी। (वाया वाराणसी, प्रयागराज)
  3. गाड़ी सं. 01051 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12:15 बजे चलेगी। (वाया प्रयागराज, वाराणसी)
  4. गाड़ी सं. 01432 गाजीपुर सिटी–पुणे विशेष ट्रेन गाजीपुर सिटी से 22:40 बजे चलेगी। (वाया औडिहार, जौनपुर, वाराणसी)
  5. गाड़ी सं. 09041 उधना–बलिया विशेष ट्रेन उधना से 06:40 बजे चलेगी। (वाया वाराणसी, जौनपुर, औडिहार, गाजीपुर सिटी)
  6. गाड़ी सं. 05063 कोलकाता–मऊ विशेष ट्रेन कोलकाता से 13:20 बजे रवाना होगी। (वाया मैरवां, भाटपाररानी, भटनी, बेल्थरा रोड)
  7. गाड़ी सं. 05977 गोरखपुर–डिब्रूगढ़ विशेष ट्रेन गोरखपुर से 21:30 बजे प्रस्थान करेगी। (वाया देवरिया सदर, सीवान, छपरा)
  8. गाड़ी सं. 03215 पटना–थावे विशेष ट्रेन पटना से 12:10 बजे रवाना होगी। (वाया मसरख, दिघवा दुबौली, सिधवलिया, गोपालगंज)
  9. गाड़ी सं. 03216 थावे–पटना विशेष ट्रेन थावे से 18:25 बजे चलेगी। (वाया गोपालगंज, सिधवलिया, दिघवा दुबौली, मसरख)
  10. गाड़ी सं. 05297 पाटलिपुत्र–बलिया विशेष ट्रेन पाटलिपुत्र से 08:15 बजे चलेगी। (वाया छपरा, गौतमस्थान, मांझी, सहतवार)
  11. गाड़ी सं. 05298 बलिया–पाटलिपुत्र विशेष ट्रेन बलिया से 13:00 बजे चलेगी। (वाया सहतवार, मांझी, गौतमस्थान, छपरा)
  12. गाड़ी सं. 03131 सियालदह–गोरखपुर विशेष ट्रेन सियालदह से 18:15 बजे रवाना होगी। (वाया छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर)
  13. गाड़ी सं. 05060 लालकुआं–कोलकाता विशेष ट्रेन लालकुआं से 13:35 बजे चलेगी। (वाया गोरखपुर, कप्तानगंज, थावे, सीवान, छपरा)

यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं
छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी मंडल के छपरा और बनारस रेलवे स्टेशनों पर अस्थाई यात्री आश्रय स्थल और पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यहां यात्रियों के लिए विद्युत प्रकाश, पंखे, शुद्ध पेयजल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, मोबाइल यूटीएस टिकटिंग, प्राथमिक चिकित्सा और ट्रेनों की जानकारी हेतु जनसंपर्क स्पीकर व वीडियो पैनल की व्यवस्था की गई है।

साथ ही, सर्कुलेटिंग एरिया को वाहन मुक्त रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि त्यौहारों के दौरान यात्रियों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके।

TOP

You cannot copy content of this page