छात्राओं से ‘बैड टच’ के आरोपी प्रधानाध्यापक पर FIR दर्ज


वाराणसी- शिवपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में छात्राओं के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद जगी जन-आक्रोश की लहर के बीच, पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 76, 115(2), 351(3), 352 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट (POCSO) की धारा 9 व 10 और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अध्यापक क्षेत्रीय साजिश और राजनीति का शिकार हुए हैं।

TOP

You cannot copy content of this page