काशीवार्ता खबर का असर: कमिश्नरेट पुलिस का देर रात एक्शन, डीजे व लॉन संचालक पर FIR

वाराणसी। काशीवार्ता में खबर प्रकाशित होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस देर रात एक्शन मोड में नजर आई। भिखारीपुर क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11:30 बजे बारात के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और वैष्णवी लॉन के सामने सड़क का करीब 75 प्रतिशत हिस्सा घेर लेने से यातायात बाधित हो गया। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी महमूरगंज ने मौके की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी। उनकी शिकायत के आधार पर लॉन संचालक, डीजे संचालक और लाइट संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग बाधित करने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।

TOP

You cannot copy content of this page