कांग्रेस में मिली नई जिम्मेदारी: डॉ. राहुल राज बने राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर

वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष और सेंट्रल बार वाराणसी की प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. राहुल राज (एडवोकेट) को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. राहुल राज ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने विशेष रूप से के.सी. वेणुगोपाल (सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस), के. राजू (प्रभारी, अनुसूचित एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस), पी.एल. पुनिया, त्नुज पुनिया (सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित विभाग, उत्तर प्रदेश), अवनीश पाण्डेय (उ.प्र. प्रभारी) तथा अजय राय (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस) के प्रति धन्यवाद जताया।

TOP

You cannot copy content of this page