
परिजनों के लिए बना नया प्रतिक्षालय का उद्घाटन—
रामनगर (वाराणसी) काशीवार्ता।
पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर का निरीक्षण किया।
डीआईजी के आगमन पर पीएसी के सेनानायक डॉ अनिल कुमार पाण्डेय उप-सेनानायक प्रमोद कुमार यादव द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। मनोज कुमार सोनकर ने कैंपस मे परेड का निरीक्षण किया जवानों के उत्कृष्ट टर्नआउट शानदार ड्रिल से प्रसन्न होकर पूरी परेड टीम को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। इसके पश्चात क्वार्टर गार्ड पर उन्हें जवानों द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने ने शस्त्रागार एवं शाखा और शस्त्रागार गहन निरीक्षण किया गया और उनके रख-रखाव की सराहना की। परिसर में परिवहन शाखा में वाहनों के रख-रखाव की जांच की गई।
साथ ही वाहिनी परिसर में स्थित तालाब और कुएँ के प्राकृतिक सौंदर्य व स्वच्छता को देखकर उन्होंने इसकी काफी सराहना की। आवास और परिसर प्रतीक्षालय सहित पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों की सुविधा हेतु अत्याधुनिक प्रतीक्षालय का उद्घाटन भी किया गया। शाखा के निरीक्षण के उपरांत ‘सैनिक सम्मेलन’ का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण और उद्घाटन के मौके पर अवसर शिविरपाल कैलाशनाथ यादव,गौरव त्रिपाठी,सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार,सूबेदार संजय सिंह,सूबेदार शैलेन्द्र सिंह,सूबेदार त्रियुगी नारायण पाण्डेय,
सहित समस्त अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
