उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का एक दिवसीय वाराणसी दौरा, अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक

कमिश्नरी सभागार में शपथ ग्रहण, सर्किट हाउस में प्रशासनिक गोष्ठी, दर्शन-पूजन के बाद शाम को लौटेंगे लखनऊ

वाराणसी (काशीवार्ता)।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का एक दिवसीय दौरा कल वाराणसी में प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री का आगमन प्रातः वाराणसी में होगा, जहां वे प्रशासनिक एवं औपचारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सबसे पहले कमिश्नरी सभागार पहुंचेंगे, जहां आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री सर्किट हाउस जाएंगे, जहां वे जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी करेंगे। इस बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा किए जाने की संभावना है। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
प्रशासनिक कार्यक्रमों के बाद उपमुख्यमंत्री काशी में दर्शन-पूजन भी करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत वे सायंकाल लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

TOP

You cannot copy content of this page