सीपीएम नेता सीताराम येचुरी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के AIIMS में भर्ती

काशीवार्ता न्यूज़।भारतीय मार्क्सवादी पार्टी-कम्युनिस्ट (सीपीएम) के नेता सीताराम येचुरी को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी और फिलहाल उनका इलाज आइसीयू में चल रहा है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पहले उन्हें इमरजेंसी में लाया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर आइसीयू में भर्ती किया गया।

सीताराम येचुरी वाम दल का एक प्रमुख चेहरा हैं और सीपीएम के महासचिव भी हैं। 2016 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला था। येचुरी तमिल ब्राह्मण परिवार से हैं और 19 अप्रैल 2015 को पार्टी के महासचिव बने थे।

येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में हुआ। तेलंगाना आंदोलन के बाद वे दिल्ली आए और सेंट स्टीफन कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए किया। इसके बाद उन्होंने जेएनयू से अर्थशास्त्र में बीए और पीएचडी की पढ़ाई की। 1974 में वे स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया में शामिल हुए और छात्र राजनीति की शुरुआत की। हालांकि, 1977 में इमरजेंसी के दौरान गिरफ्तारी के कारण वे अपनी पीएचडी पूरी नहीं कर सके।

TOP

You cannot copy content of this page