धमकी भरे ईमेल के बाद कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट

कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ी, कोने-कोने की हुई तलाशी

वाराणसी-(काशीवार्ता)- हाल ही में मिले धमकी भरे ईमेल के बाद वाराणसी कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक कड़ा कर दिया गया है। प्रशासन किसी भी संभावित खतरे को लेकर सतर्क है और सुरक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरत रहा है। एसीपी कैंट नितिन तनेजा के नेतृत्व में कैंट पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने कचहरी परिसर में चेकिंग की। इस दौरान परिसर के कोने-कोने की तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कचहरी परिसर में नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और डॉग स्क्वाड की टीमों को भी तैनात किया गया है, जो पूरे परिसर की लगातार जांच कर रही हैं। संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल की तैनाती का पुनर्गठन किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फोर्स को इस तरह ‘रैशनलाइज’ किया गया है, जिससे परिसर के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा सके। कचहरी के सभी प्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। साथ ही पुलिसकर्मी हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर के साथ मुस्तैद हैं और आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति व उनके सामान की गहन जांच की गई।

TOP

You cannot copy content of this page