सीएम योगी आज मथुरा में करेंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ

जुटने लगी भीड़; ब्रज में समारोह की धूम

काशीवार्ता न्यूज़।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को 5251वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का शुभारंभ गुब्बारा उड़ाकर करेंगे। सीएम का आगमन शाम 5:40 बजे मथुरा में होने की संभावना है। इस मौके पर सीएम विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। शाम 6 बजे से पांचजन्य प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। रात्रि में सीएम वेटरनेरी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे और सोमवार सुबह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मस्थान में दर्शन-पूजन के बाद आगरा के लिए रवाना होंगे।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ब्रज में सांस्कृतिक धूम

ब्रज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का तीन दिवसीय समारोह आज से शुरू हो रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर ब्रज मंडल में 5 बड़े मंच, 19 छोटे मंच और 20 प्रमुख मार्गों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस जन्मोत्सव को लेकर ब्रज क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है।

सीएम योगी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सीएम योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • शाम 4:25 बजे: लखनऊ से उड़ान भरेंगे।
  • शाम 5:15 बजे: आगरा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
  • शाम 5:20 बजे: आगरा एयरपोर्ट से मथुरा के लिए उड़ान भरेंगे।
  • शाम 5:40 बजे: वेटरनेरी विश्वविद्यालय, मथुरा में आगमन।
  • शाम 5:55 बजे: पांचजन्य प्रेक्षागृह में आगमन।
  • शाम 6:00 से 7:45 बजे तक: सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
  • रात 8:00 बजे: वेटरनेरी विश्वविद्यालय में वापसी एवं रात्रि विश्राम।
  • 26 अगस्त को सुबह 9:00 बजे: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए प्रस्थान।
  • सुबह 9:15 बजे: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आगमन।
  • सुबह 10:15 बजे तक: पूजन-दर्शन एवं संबोधन।
  • सुबह 10:30 बजे: मथुरा से आगरा के लिए रवानगी।

यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धार्मिक और विकासात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिससे ब्रज क्षेत्र के विकास में तेजी आने की संभावना है।

TOP

You cannot copy content of this page