विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आर्य महिला इंटर कालेज में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन सीबीसी का जागरूकता अभियान

वाराणसी। लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। इसके साथ ही यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) की ओर से आर्य महिला इंटर कालेज में 14 और 15 अगस्त को दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी और गोष्ठी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। फोटो प्रदर्शनी में ऐतिहासिक घटनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। भारत विभाजन के समय देश के प्रमुख समाचार पत्रों ने किस प्रकार घटनाओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया, इसकी जानकारी दी गई है। प्रदर्शनी का शुभारंभ 14 अगस्त को प्रातः 9 बजे होगा। प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देने के लिए जन चेतना रथ भी शहर में चल रहा है।

हर घर तिरंगा रैली भी आज आर्य महिला इंटर कालेज से निकली। सुन्दरपुर, रविंद्रपुरी, महमूर गंज, सिगरा, लहुराबीर, सोनारपूरा आदि क्षेत्र में जन चेतना रथ चला। यह दिवस भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने की न केवल याद दिलाता है बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की भावना और मज़बूत होती है।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, वाराणसी डॉ. लालजी एवं प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रचार सहायक, बालमुकुंद, वरिष्ठ कार्यालय सहायक राम मूरत विश्वकर्मा, श्याम देव और सुदामा ने पूर्व प्रचार में भाग लिया।

TOP

You cannot copy content of this page