महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 164वीं जयंती पर विधि संकाय, बीएचयू में पुरा छात्र समागम
वाराणसी, 26 दिसंबर:महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 164वीं जयंती के अवसर पर आज विधि संकाय, बीएचयू के महामना सभागार में पुरा छात्र समागम का आयोजन किया गया। सम्माननीय अतिथियों की उपस्थिति:कार्यक्रम में लगभग 250 पुरा छात्रों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के अध्यापकगण, उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति, विभिन्न जिला न्यायालयों के न्यायाधीश…
