हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के बीच भव्य जलाभिषेक

चोपन सोनभद्र। चोपन विकास खंड के डाला बाड़ी क्षेत्र में धर्म, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब निषाद पार्टी की जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद द्वारा स्वयं निर्मित भगवान शिव के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के पूर्व भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने…

Read More

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 248 ग्राम नाजायज हेरोइन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक…

Read More

अडानी फाउंडेशन ने ओबरा गांव में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 242 ग्रामीणों की हुई जांच

चोपन सोनभद्र।अडानी फाउंडेशन द्वारा चोपन विकास खंड के पनारी पंचायत के ओबरा गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर अडानी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 242 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाओं…

Read More

बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में बांटे जरूरतमंदो को कंबल

चोपन/सोनभद्र।कड़ाके की ठंड के बीच मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए युवा समाजसेवी रामू सिंह गोड़ ने चोपन विकास खंड के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में जरूरतमंद श्रमिकों एवं असहाय लोगों के बीच कंबल,जूता तथा टोपी सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया। इस सेवा कार्य से क्षेत्र के गरीब मजदूरों, बुजुर्गों और जरूरतमंद…

Read More

Sonbhadra:कोतवाली पुलिस ने दुद्धी में हुई चोरी का किया खुलासा

दुद्धी। बीते माह पहले स्थानीय कस्बा में हुई अलग-अलग घटनाओं में चोरी को लेकर पुलिस की नींद हराम हो गई थी। वादकारी लगातार पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जगहों पर शिकायत कर रहे थे। एसपी सोनभद्र ने हाल ही में दुद्धी कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी के साथ दुद्धी भेजा है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह…

Read More

मंच मिले तो ग्रामीण युवा कर सकते हैं असंभव को संभव- अमरेश यादव

चोपन (सोनभद्र)।चोपन ब्लॉक की ग्राम पंचायत पड़रछ के भालुकूदर टोले में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा एक भव्य प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहली बार आयोजित हुए इस उच्च स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने सहभागिता…

Read More

अपराधियों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस का सघन अभियान, 98 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में सघन अभियान, 98 वारंटी अभियुक्तगण गिरफ्तार- जनपद में वांछित/वारंटी अपराधियों की धरपकड़, थाना रॉबर्ट्सगंज रहा अग्रणी- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार…

Read More

सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता, 01 करोड़ से अधिक मूल्य का गांजा बरामद

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 442.500 किग्रा गांजा जब्त आयशर डीसीएम से बरामद हुआ 442.500 किग्रा गांजा, दो अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार एसओजी व थाना हाथीनाला की संयुक्त टीम ने हथवानी मोड़ पर की कार्रवाई- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार…

Read More

परनी ग्राम में सेवा का संगम: 125 को कंबल, 250 को भोजन और बच्चों को मिली स्टेशनरी

​म्योरपुर/सोनभद्र।मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसी संकल्प के साथ आज ग्राम सभा परनी में परोपकार सेवा समर्पण समिति और स्प्रिंकलिंग इस्माइल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कदम उठाए…

Read More

नुक्कड़ नाटक के जरिए डायल 112 ने किया आमजन को जागरूक

चोपन, सोनभद्र। स्थानीय चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के समीप शनिवार को डायल 112 आपातकालीन पुलिस सेवा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों और आपात स्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और…

Read More
TOP

You cannot copy content of this page