वाराणसी। सोमवार दोपहर तुलसी घाट के सामने गंगा में हुए नाव हादसे के जिम्मेदारों के विरुद्ध चौकी प्रभारी अस्सी रणजीत कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर छोटी नाव संचालक भदैनी निवासी गोपाल साहनी और बड़ी नाव के ड्राइवर मलाहिया टोला रामनगर के रहने वाले राजन साहनी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 125b के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आरोप है कि गोष्ठी कर नियमानुसार नाव संचालन करने के लिए कहा गया था। लेकिन बावजूद 16 तारिक को गोपाल साहनी अपने छोटी नाव पर 5 व्यक्तियों को बिना लाइफ जैकेट पहने यात्रियों को उसपार लेकर जा रहे थे। तब तक दक्षिण दिशा से राजन साहनी बड़ी नाव लापरवाही पूर्वक लेकर जा रहे थे। जिससे दोनों नावों में टक्कर हो गई। और छोटी नाव अनियंत्रित होकर गंगा में डूब गई। मौके पर एनडीआरएफ की टीम ने तत्काल कार्रवाई कर डूब रहे 5 व्यक्तियों को बचा लिया।
