सतुआ बाबा की शिकायत पर आश्रम कब्जा करने वालों पर केस

वाराणसी-(काशीवार्ता)- सतुआ बाबा पीठ के महंत संतोष दास सतुआ बाबा की शिकायत पर भेलुपुर थाना में हरीशचंद्र घाट पर स्थित आश्रम को जबरी कब्जा करने वाले अभिनव पाण्डेय साईं माँ विदेश के रहने वाले स्वामी परमेश्वरानंद श्वेताभ पाण्डेय संतोषनंद के खिलाफ धोखाधड़ी कुटरचित धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। सतुआ बाबा का आरोप हैं कि अभिनव पाण्डेय उनसे और आश्रम से स्नेह रखते थे। अभिनव ने कुछ माह पूर्व आश्रम के सहयोग 1करोड़ 11 लाख चेक दिया। आश्रम की सेवा के लिये 84 लाख का चेक सतुआ बाबा ने दिया। दोनों चेक क्लियर होने के बाद अभिनव पाण्डेय ने कोई कागजात सतुआ बाबा को नहीं दिया। हरीशचंद्र घाट पर स्थित आश्रम साईं माँ विष्णु शक्ति ट्रस्ट सेवा ट्रस्ट सतुआ बाबा के नाम से हैं। इस आश्रम पर साईं माँ उनके आदमियों और विदेशी व्यक्तियों द्वारा कब्जा किया जा रहा हैं। जान से मारने की धमकी दिया जा रहा हैं। अभिनव पाण्डेय ने उन चेकों का जिक्र करते हुए आपसी समझौता पत्र अंग्रेजी में तैयार किया। पूर्व आश्रम ट्रस्ट के सचिव जिनका स्वर्गवास हो चूका हैं उनका फर्जी हस्ताक्षर करके समझौता बनवाया। और हरीशचंद्र घाट की संपती को हड़पने में प्रयोग किया जा रहा हैं। सतुआ अंग्रेजी नहीं पढ़े हैं और नहीं किसी पेपर पर हस्ताक्षर किया हैं। जो आश्रम में दान सहयोग करता हैं उसे रशीद की जाती हैं। और इन्हे भी रशीद दिया गया हैं। अभिनव पाण्डेय उनके भाई श्वेताभ पाण्डेय उनके साथ कई लोग सतुआ बाबा का फर्जी हस्ताक्षर करके नोटरी पेपर तैयार किया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जाँच में जुटी हैं।

TOP

You cannot copy content of this page