बीजेपी के सदस्यता अभियान 2024 को लेकर शिवपुर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

वाराणसी(काशीवार्ता)।शिवपुर विधानसभा के लोहता मंडल के भिठारी में आज कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 के तहत एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 सितंबर 2024 को शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना है।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने इस अवसर पर नए सदस्यों को पार्टी में शामिल किया और लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा की विचारधारा और देश के विकास में पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अभियान देशभर में भाजपा को और सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है और सभी लोगों से अपील की कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें।

इस कार्यक्रम में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे। जिनमें भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमित पांडे, जिला उपाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, लोहता मंडल अध्यक्ष अवगत उपाध्याय, पार्षद बबलू सोनकर, चंदन पटेल, पूर्व प्रधान हीरावती देवी, निक्की मिश्रा, राहुल तिवारी, आर्यन उपाध्याय, रिंकू सिंह, उमाशंकर चौबे, तन्मय मिश्रा, अनीता तिवारी, ऋषभ उपाध्याय और संजय पटेल शामिल थे।

कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने पार्टी की सदस्यता अभियान को सफल बनाने और पार्टी की मजबूती के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्धता जताई। कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि इस अभियान के माध्यम से भाजपा की विचारधारा को और अधिक लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा, जिससे पार्टी को आगामी चुनावों में और भी अधिक समर्थन मिलेगा।

TOP

You cannot copy content of this page