वाराणसी।लोहता थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के पास नदी किनारे पेड़ से लटकता हुआ अज्ञात शव देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।लोहता क्षेत्र के मथुरापुर वरुणा नदी के किनारे पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति का शव लाल गमछे के सहारे लटकता मिला, क्षेत्रीय लोगों नें डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय थाने की पुलिस पहुंचकर आस पास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं होने पर फरेसिंक फिंगर प्रिंट टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पेड़ से उतारा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 6 बजे के आस पास लोग अपनी खेत की ओर जा रहे थे, वहां सटे पेड़ पर शव देख कर सन्न रह गये। लटकता शव देखकर लोगों ने शोर मचाने शुरू किया। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने मौके पर जाँच कर शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
व्यक्ति के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान किया जा सके। पुलिस ने शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हॉउस के मर्चरी में रख दिया है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की उम्र लगभग 40 से 45 के आसपास लग रहा है।
