
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी बनारसी यादव का शव पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय से पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। चिकित्सालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शव को एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम हाउस भेजा जाएगा। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
