बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बने स्टार प्रचारक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया

विषय :- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय का नाम शामिल किए जाने से उनके गृह जनपद वाराणसी में कांग्रेसजनों में उत्साह और गर्व है।वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने श्री अजय राय जी के नाम शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक जुझारू, संघर्षशील और जनभावनाओं से जुड़े नेता पर भरोसा जताया है।निश्चित शीर्ष नेतृत्व यह निर्णय बिहार चुनाव में निर्णायक होगा।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहे की श्री अजय राय जी का राजनीतिक सफर हमेशा जनसंघर्ष और जनता के मुद्दों से जुड़ा रहा है। चाहे पूर्वांचल की बात हो,या अब समूचे उत्तर प्रदेश की ,नौजवानों की रोज़गार की लड़ाई या किसानों के हक़ की बात , महिलाओं की सुरक्षा की बात ,हर वर्ग के हित की बात — अजय राय ने हमेशा बेबाक़ी से जनता की आवाज़ उठाई है।उन्होंने हमेशा सत्ता से सवाल पूछने का साहस दिखाया और जनता के हक़ की लड़ाई लड़ी और आज भी लड़ रहे है।बिहार में उनका प्रचार अभियान कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा और जोश भरने का काम करेगा।अजय राय जी का स्टार प्रचारक बनना वाराणसी सहित पूरे उत्तर प्रदेश के कांग्रेस परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस का संदेश बिहार की जनता तक सशक्त रूप से पहुँचेगा।उनका बिहार में प्रचार अभियान कांग्रेस के लिए नया संकल्प और नई दिशा तय करेगा।

समूचे वाराणसी जनपद के पदाधिकारियों , कार्यकर्ता गण , वरिष्ठ जन ने हर्ष व्यक्त किया ।

TOP

You cannot copy content of this page