भू देवश्री ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को कंबल व ऊनी वस्त्र वितरित किया

वाराणसी (काशीवार्ता)। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से शनिवार 28 दिसंबर को वरुणा घाट पर भू देवश्री चरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल, ऊनी टोपी, ऊनी मोजे एवं कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शीतलहर के प्रकोप में गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाना रहा। सेवा कार्यक्रम का संचालन देवश्री गुप्ता द्वारा किया गया, जबकि सचिव नीतू सिंह ने आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा ही संस्था का मूल संकल्प है और आगे भी इसी भावना के साथ समाज के वंचित वर्गों के लिए राहत कार्य जारी रहेगा। कार्यक्रम में संस्था की कोषाध्यक्ष राजश्री श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, दिलीप खन्ना, शैलेश गुप्ता, काजल, चांदनी, लक्ष्मी पाठक, जितेंद्र तलरेजा, बृजेश महेश्वरी, बृजेश पाठक, श्याम शुक्ला, विकास शुक्ला, विकास टंडन, कृष्णकांत पाण्डेय और श्रीकांत पाण्डेय ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

TOP

You cannot copy content of this page