कर्दमेश्वर महादेव के विकास के लिए हुआ भूमि पूजन

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने खोला खजाना

विन्दु सरोवर एवं आस पास होगा सुन्दरी करण

वाराणसी। ( काशीवार्ता) काशी पंचकोसी परिक्रमा के प्रथम पडाव कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पर विन्दु सरोवर तथा आस पास के विकास हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एम एल सी हंश राज विश्वकर्मा एवं रोहनिया विधायक डाक्टर सुनील पटेल ने शुक्रवार दोपहर भुमि पूजन किया।
विधायक द्वय ने उपस्थित जन मानस एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि काशी की चहुमुखी विकास के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग प्रतिबद्ध है, उसी क्रम में कंदवा के विकास एवं सुन्दरी करण के लिए चार करोड़ छियासी लाख रूपये दिये हैं जिससे पंचकोसी परिक्रमा के प्रथम पडाव कर्दमेश्वर महादेव मंदिर, विन्दु सरोवर सहित आस पास का विकास देखने काशी आने वाले पर्यटक स्वत: आकर्षित हों और लोगों का रोजगार बढे।
भुमि पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कंदवा भाजपा पार्षद प्रतिनिधि गोपाल जी पटेल, अजय कुमार, राम सिंह यादव, श्री प्रकाश उर्फ मल्लू, विनीत सिंह, महेन्द्र पटेल, गुड्डू पटेल, कर्दमेश्वर मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, जिला मण्डल अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र केशरी, मण्डल महामंत्री अखिलेश उपाध्याय, विहारी पटेल, पन्ना प्रमुख सुभाष चौरसिया, जे ई सतीश विश्वकर्मा, अमित गौतम, दिपक पटेल, ए ई जे पी सिंह सहित भाजपा एवं अपना दल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TOP

You cannot copy content of this page