दुकान के सामने खड़ी मैजिक वाहन से बैटरी चोरी

वाराणसी -(काशीवार्ता)-रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहन सराय पुलिस चौकी अंतर्गत अदलपुरा मार्ग स्थित मोहनसराय में विनोद गुप्ता की मां दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के सामने खड़ी मैजिक गाड़ी की बैटरी चोरी हो गयी। बुधवार की सुबह जब ड्राइवर गाड़ी स्टार्ट करने लगा तो गाड़ी स्टार्ट न होने पर देखा कि गाड़ी से बैटरी गायब है। मैजिक वाहन मालिक विनोद गुप्ता ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरा में अज्ञात चोरों की तस्वीर कैद है। विनोद गुप्ता ने चोरी होने की लिखित सूचना मोहनसराय चौकी पर पुलिस को दी।रोहनिया पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी।

TOP

You cannot copy content of this page