चांदपुर में विजयादशमी मेला संपन्न, निकले आकर्षक लाग विमान
वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के चांदपुर चौराहे पर गुरुवार को आयोजित प्राचीन विजयादशमी मेला बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मेले में हजारों लोग शामिल हुए और रावण दहन के साथ-साथ रंग-बिरंगे लाग विमानों और झांकियों का आनंद लिया। दर्शकों ने माता काली, मां दुर्गा, महिषासुर मर्दिनी, शिव तांडव जैसी मनमोहक झांकियों को देखकर तालियों की…
