आईआईटी (बीएचयू) में उभरते चुंबकीय भंडारण उपकरणों एवं सेंसर पर दो दिवसीय इंडो–इटली संयुक्त कार्यशाला का आयोजन
वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू), वाराणसी के स्कूल ऑफ मटेरियल्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसएमएसटी) द्वारा मंगलवार को देव एवं वर्धना गोस्वामी व्याख्यान संकुल में “उभरते चुंबकीय भंडारण उपकरण और सेंसर” विषय पर दो दिवसीय इंडो–इटली संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारत और इटली के प्रमुख वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों ने…
