पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर विशेष प्रदर्शनी
स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाये जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर वाराणसी मंडल के 07 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विभाजन की विभीषिका पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी।…
