छावनी स्थित रणबांकुरा स्टेडियम में अग्निवीर सेना भर्ती रैली के तहत मिर्जापुर, भदोही (संत रविदास नगर) और गोरखपुर जिलों के अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में पूरी हुई।
आज कुल 1264 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें मिर्जापुर के 561, संत रविदास नगर (भदोही) के 327 और गोरखपुर के 376 अभ्यर्थी शामिल थे। इनमें से 1028 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। निर्धारित दौड़ और शारीरिक मानकों में 645 अभ्यर्थियों ने रन पास कर अगला चरण पार किया।
पूरी प्रक्रिया बरेली से आए कर्नल मानस महापात्र की निगरानी में संपन्न हुई। सेना और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे आयोजन की सघन मॉनिटरिंग की, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित रहे।
19 नवंबर की चयन प्रक्रिया
भर्ती रैली का अगला चरण 19 नवंबर को होगा। इस दिन गोरखपुर के कैम्पियरगंज, सहजनवा, सदर, चौरीचौरा, बांसगांव और गोला तहसीलों के कुल 1154 अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
