पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, घर के बाहर पेड़ से लटक रहा था शव, तीन भाइयों में था सबसे छोटा

वाराणसी(काशीवार्ता)। भीटकुरी में आज सुबह घर के सामने नीम के पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कपसेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक, सूरज पटेल (26) का गुरुवार को देर रात किसी बात को लेकर पत्नी सरिता देवी से विवाद हुआ।

सूरज ने परिवार के लोगों के सो जाने के बाद घर के सामने स्थित नीम के पेड़ में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा लिया। उसकी मौत हो गई। सुबह पत्नी सरिता उठी तो देखा कि सूरज का फांसी के फंदे पर शव लटक रहा था।

वह चिखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। देखा तो सूरज की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मृतक को दो बेटियां परी (आठ) और सुरसरा (चार) का पिता है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो भाई अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतक मजदूरी करके परिवार चलाता था।

TOP

You cannot copy content of this page