
चोपन सोनभद्र।अडानी फाउंडेशन द्वारा चोपन विकास खंड के पनारी पंचायत के ओबरा गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर अडानी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 242 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर में ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ परामर्श सेवाएं भी प्रदान की गईं। इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के सीएसआर हेड मनोज चौबे ने कहा कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका संवर्धन, पशुधन विकास, जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार जैसे क्षेत्रों में निरंतर और समर्पित रूप से कार्य कर रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में अडानी फाउंडेशन के कम्युनिटी वालेंटियर सत्यम एवं राहुल कुमार, चिकित्सक डॉ. अरुण चौबे, डॉ. एकता, बसंत, राव वीरेंद्र, गांव की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।
ग्रामीणों ने अडानी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे इस जनकल्याणकारी प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।
