चौखंडी प्रधान सहित सात लोगो पर मारपीट तोड़फोड़ लूट का मुकदमा हुआ दर्ज

प्रधान के तहरीर पर मारपीट गाली गलौज का भी हुआ मुकदमा

वाराणसी-(काशीवार्ता)-जंसा पुलिस ने संतोष कुमार पटेल के तहरीर पर ग्राम प्रधान चौखंडी रामबाबू राजभर सहित सात नामजद लोगो के खिलाफ दर्ज की मारपीट तोड़फोड़ ढाई लाख रुपये लूट सहित अन्य मामले में मुकदमा ग्राम प्रधान रामबाबू के तहरीर पर विपक्षी सन्तोष कुमार पटेल के खिलाफ भी दर्ज हुई मारपीट गाली गलौज का मुकदमा।दोनों पक्षो से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुटी जंसा पुलिस।प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा पुलिस को दिए तहरीर में सन्तोष कुमार पटेल ग्राम तेन्दुई थाना जंसा ने बताया कि बीते 17 फरवरी 2026 को हमारे दुकान चौखण्डी में समय शाम करीब साढ़े सात बजे अकेले बैठे थे तभी अचानक जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर दर्जनों की सँख्या में सभी विपक्षीगण गुट बनाकर हमारे दुकान में घुसकर मा बहन की भ‌द्दी भ‌द्दी गाली देते हुए हम पीड़ित पर लाठी डन्डे व लात घुसो से व राड से बुरी तरह पीटकर सर फोड दिये और शरीर मे काफी जगह अन्दरूनी चोटे मारे जिससे हम पीड़ित घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और असहाय हो गये और विपक्षी गण हमारे दुकान में लगे कैमरा व टीवी तोड फोड़ दिये और बाहर दरवाज़े पर खडी दो जेसीबी व दो मोटर साईकिल को बुरी तरह इट पत्थर व लाठी द्वारा मारकर तोड फोड दिये और आलमारी में रखे ढाई लाख रू व कैमरा डिवियार उठा ले गये और हमारे आफिस का सिसा दरवाजा सब तोड फोड दिये जिससे कैमरे से डिवियर को उठा ले जाने के कारण मौजूद सारा साक्ष्य मिटा दिये और जाते जाते हमे जान से मारने की धमकी भी दिए।वही दूसरे तरफ से रामबाबू राजभर ग्राम प्रधान चौखण्डी ने जंसा पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि मेरे आफिस के बगल में संतोष कुमार पटेल निवासी ग‌द्दोपुर थाना जंसा हमें आये दिन धमकी देता रहता है।बीते 17 फरवरी 2026 को हमारा भांजा रेलवे फाटक कि तरफ से घर पर आ रहा था तभी सन्तोष उसको गाली गलौत देने लगा जब उसने पूछा तब उसने उस पर इट से उसके सर पर वार कर दिया जिससे वह पुरी तरह घायल हो गया और जब मैं गया उसे बचाने के लिए तब सन्तोष ने मुझ पर भी ईट से वार कर दिया मेरे सर पर मेरे साथ आये दिन गाली गलौज जान से मारने कि धमकी देता रहता है।जंसा पुलिस ने सन्तोष कुमार पटेल द्वारा मिली तहरीर के आधार पर मारपीट तोड़फोड़ ढाई लाख लूट सहित अन्य मामले में ग्राम प्रधान व उनके समर्थकों के खिलाफ जहाँ मुकदमा दर्ज किया है वही ग्राम प्रधान चौखंडी रामबाबू के तहरीर पर भी गाली गलौज मारपीट जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

TOP

You cannot copy content of this page